जुबा संघा, ईमी की बड़ी जीत
16-Apr-2023 08:14 PM 7841
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (संवाददाता) जुबा संघा और ईमी हीरोज ने रविवार को फुटबॉल दिल्ली बी-डिवीजन लीग के एकतरफा मुकाबलों में क्रमशः दिल्ली कैंट और यूनाइटेड एफसी को 8-0 और 8-1 से रौंद डाला। जुबा संघा के मैन ऑफ द मैच महिप अधिकारी ने तिकड़ी जमाई। ईमी सात अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही है। अमन सिंह को दो गोल जमाने पर मैन ऑफ द मैच आंका गया। नेहरू स्टेडियम पर खेले गये दिन के अन्य मैचों में लोदी एथलेटिक्स क्लब ने हंस क्लब को प्रिंस कुमार के गोल से 1-0 से परास्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^