जुलाई में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 19.88 लाख कर्मचारी शामिल
20-Sep-2023 08:26 PM 7629
नयी दिल्ली 20 सितंबर (संवाददाता) कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में मौजूदा वर्ष जुलाई में 19.88 लाख नए कर्मचारियों का ईएसआई योजना में नामांकन किया गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि जुलाई, 2023 में 19.88 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। इसी माह में लगभग 27,870 नए प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया गया है और इन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के आंतर्गत लाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^