कालकाजी विधानसभा में आयोजित छठ महापर्व के कार्यक्रमों में हुई शामिल आतिशी
07-Nov-2024 11:52 PM 3949
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपने निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी विधानसभा में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल हुई और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा की। सुश्री आतिशी ने छठ महापर्व की शुभमकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली में आज छठ का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली के हर हिस्से में दिल्ली सरकार द्वारा भव्य छठ घाट बनाए गए है। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल के हमारे भाइयों-बहनों के लिए पिछले 10 साल से दिल्ली के कोने कोने में शानदार छठ घाट बना रहे है ताकि हमारे पूर्वांचली भाइयों-बहनों को कभी ऐसा नहीं लगे कि वो अपने गाँव से दूर है।” उन्होंने कहा कि, दिल्ली पूर्वांचली भाई-बहनों का घर है और उनकी वजह से छठ का यह त्यौहार आज सिर्फ़ पूर्वांचल नहीं बल्कि सभी दिल्लीवासियों का त्यौहार है। जिसे हम सब धूमधाम से मानते है। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीनिवासपुरी के केटीसी कैम्प गई। यहां भी उन्होंने अपने पूर्वांचली भाई-बहनों और माताओ के साथ मिलकर भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया और छठी मैया की पूजा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^