कानपुर को पुराना वैभव दिलाने के लिए सरकार कटिबद्ध: योगी
28-Oct-2023 08:36 PM 1975
कानपुर, 28 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार कानपुर के औद्योगिक वैभव को वापस दिलाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। श्री योगी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि कानपुर कभी देश का सबसे उभरता हुआ नगर था। देश के अंदर तीन बड़े आर्थिक रूप से संपन्न महानगरों में कानपुर की गिनती होती थी। पिछली सरकारों ने कानपुर की इस आर्थिक उन्नति को तहस-नहस करने का काम किया। आज प्रसन्नता हो रही है कि यहां 500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है तो वहीं नई योजनाएं भी बन रही हैं। आज कानपुर की पहचान मेट्रो सिटी के रूप में हो रही है। कानपुर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का भी एक नया केंद्र बनकर उभर रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^