कांग्रेस आयी वकीलों के समर्थन में
13-Sep-2023 06:48 PM 4746
भदोही, 13 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के भदोही जिला कांग्रेस कमेटी ने अधिवक्ता आंदोलन का समर्थन किया। इस बाबत कांग्रेस ने बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मिलकर समर्थन पत्रक सौंपा। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे राजन के दिशा निर्देश पर विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशि पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज की निंदा की। घटना के विरोध में बार एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए बुधवार को पार्टी का समर्थन पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ मिश्र को सौंपा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^