कांग्रेस और आप पंजाब में आमने-सामने चुनाव लड़ने का ड्रामा कर रही
30-May-2024 07:02 PM 7200
चंडीगढ़, 30 मई(संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में आमने-सामने चुनाव लड़ने का ड्रामा कर रही है, जबकि हरियाणा और दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़कर लोगों को ठग रही है। श्री सैनी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पठानकोट के फतेहगढ़ चुड़ियां और तारागढ़ में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश और पंजाब के विकास के लिए मोदी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत करें ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^