कांग्रेस बाबा साहब के संविधान की आलोचना कर रहे हैं: अनुराग
12-Sep-2023 11:03 PM 4829
बड़वानी, 12 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर में कहा है कि कांग्रेस व सहयोगी दल सनातन को मिटाने की बात कर दरअसल बाबा साहब के संविधान की आलोचना कर रहे हैं। आज बड़वानी जिले के निवाली में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर में कहा कि कांग्रेस राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर उसे काल्पनिक बताती है और उसके सहयोगी दल सनातन को जड़ से मिटाने की बात कर हिंदुओं पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि वह दरअसल ऐसा करके बाबा साहब के संविधान की आलोचना कर रहे हैं क्योंकि संविधान में किसी भी धर्म की आलोचना नहीं करने की सीख दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^