कांग्रेस देश को विभाजन के कगार पर ले जा रही है: बिंदल
12-May-2024 11:34 PM 4005
शिमला, 12 मई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता विहीन, नीति विहीन व विचार विहीन होने के कारण लगातार नीचे की ओर जा रही है। डा. बिंदल लोकसभा चुनाव में शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 450 सांसदों वाली पार्टी आज 50 सांसदों पर पहुंच गई है और चार जून को आने वाले चुनाव परिणामों में यह पार्टी 40 से नीचे पहुंच जाएगी। एक समय 28 राज्यों में सत्ता चलाने वाली कांग्रेस आज दो-तीन राज्यों में सिमट गई है इसलिए कांग्रेस ने उन लोगों के साथ समझौते किए हैं जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, इसलिए कांग्रेस का पतन निश्चित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^