कांग्रेस गठबंधन हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भारी बहुमत से बनाने जा रहा है सरकार: पायलट
13-Sep-2024 11:11 PM 7002
जोधपुर 13 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दावा किया है कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और उसका गठबंधन भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। श्री पायलट गुरुवार को जोधपुर में मीडिया से रूबरू होते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि इन दो राज्यों में चुनाव चल रहे हैं जहां प्रचार चालू हो चुका है। हरियाणा में दस साल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। ऐन मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बदलकर अपनी हार स्वीकार की है और जो माहौल पूरे हरियाणा में बना हैं उसको देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^