कांग्रेस जब सरकार में आई तो हर जगह महंगाई बढ़ा दीः चेतन
22-Nov-2023 11:08 PM 6418
शिमला, 22 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा हो गया है, लेकिन अभी तक कोई भी गारंटी धरातल पर नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों से वादे करके वाहवाही लूटती है और बाद में उसे पूरा नहीं करती है। यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस ने चुनाव के पहले 10 गाटियां दी, एक भी पूरी नही की। श्री बरगटा ने कहा कि सुख की सरकार दीवाली को डिपुओं में प्रति व्यक्ति 100 ग्राम एवस्ट्रा चीनी देने की घोषणा करके मीडिया में खूब वाहवाही लूटी और दिवाली के बाद एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी लोगों को चीनी नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं सरकार ने हर महीने नियमित तौर पर डिपुओं में प्रति व्यक्ति दी जाने वाली 500 ग्राम चीनी भी नहीं दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^