कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहितः नेगी
25-Apr-2024 11:26 PM 8418
शिमला, 25 अप्रैल (संवाददाता) बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह हतोत्साहित है। श्री नेगी ने आज कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा छटपटाहट में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि सरकार देश में लोगों की जमीनों पर कब्जा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भूमिहीनों को जमीन देने का जो वादा किया है वह सरकारी जमीन का है। उन्होंने कहा कि देश मे लैंड सीलिंग एक्ट है और इसी आधार पर अगर किसी के पास तय सीमा से ज्यादा भूमि हो तो उसे सरकार अधिग्रहण करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^