कांग्रेस की घोषित पांच गारंटी, कर्नाटक में नहीं की गयीं लागू: येदियुरप्पा
22-Nov-2023 09:44 PM 9041
हैदराबाद, 22 नवंबर (संवाददाता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को तेलंगाना के लोगों से कांग्रेस पार्टी के झूठे दावों और खोखले वादों का शिकार नहीं बनने की अपील की। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी इन्होंने पांच गारंटी की घोषणा की थी लेकिन घोषित पांच गारंटी लागू नहीं की गयीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया सरकार ने पांच गारंटी पर कर्नाटक के लोगों को धोखा दिया है और अब वित्तीय संकट का सामना कर रही है। उन्होंने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में छह गारंटियों के साथ बड़े वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों को आगाह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^