कांग्रेस महिलाओं के सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी: पटवारी
24-Dec-2023 09:23 PM 5186
भोपाल, 24 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद हमें मिला है और हमारा संकल्प है कि हम महिलाओं के सम्मान की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। श्री पटवारी ने मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी, जिला/ शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। बैठक में इन महिला पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने जहां अपने सुझाव सांझा किये, वहीं श्री पटवारी ने संगठन की मजबूती के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^