कांग्रेस ने चुनाव के पहले दस गारंटियां दी, एक भी नहीं पूरी कीः ठाकुर
18-Nov-2023 08:28 PM 5109
शिमला, 18 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों से वादे करके वाहवाही लूटती है और बाद में उसे पूरा नहीं करती है। यह कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस ने चुनाव के पहले दस गारंटियां दी, एक भी नहीं पूरी की। श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि उसी तरह दिवाली में सुख की सरकार ने डिपुओं में प्रति व्यक्ति 100 ग्राम एक्स्ट्रा चीनी देने की घोषणा करके मीडिया में खूब वाहवाही लूटी और दिवाली के बाद एक हफ़्ते बीत जाने के बाद भी लोगों को चीनी नहीं मिल पाई है। इतना ही नहीं सरकार ने हर महीनें नियमित तौर पर डिपुओं में प्रति व्यक्ति दी जाने वाली 500 ग्राम चीनी भी नहीं दी। यह तो हर साल एक लाख लोगों को एक लाख रोज़गार देने का वादा करके दस हज़ार लोगों को नौकरी से निकालने वाली बात हो गई। कांग्रेस इसी तरह से जो कहती है उसका उल्टा करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^