कांग्रेस ने देश में सिर्फ लूट और झूठ का ही किया काम-भजनलाल
26-Sep-2024 09:42 PM 7871
सोनीपत 26 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर जनता को बरगलाने और सिर्फ लूट और झूठ का ही काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने देश में सबसे ज्यादा शासन किया और वह देश में भ्रष्टाचार की जननी है। श्री शर्मा गुरुवार को हरियाणा में राई विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में वर्ष 2014 से पहले देश में होने वाले भ्रष्टाचार और घोटालों को सभी जानते हैं लेकिन 2014 के बाद आमजन ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगते देखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि और क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए किसानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब किसानों का बाजरा 1200 से 1300 रूपए प्रति क्विंटल की कीमत पर बिका वहीं हरियाणा में भाजपा सरकार में 2200 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक की कीमत पर बाजरा बिका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के मेहनतकश किसानों की कीमती जमीनें ली लेकिन अब भाजपा की सरकार में 24 फसलों पर बढ़ा हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ किसान को मिल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^