कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
25-Dec-2024 12:07 AM 8109
नयी दिल्ली 24 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज जारी की। पार्टी ने 12 दिसंबर को 21 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जंगपुरा से फरहाद सूरी को, सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, मटिया महल से असीम अहमद खान, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इसराक खान और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत को चुनाव मैदान में उतारा है। सूची इस प्रकार है रिठाला से सुशांत मिश्रा, मंगोल पुरी (सु.) से हनुमान चौहान, शकूर बस्ती से सतीश लूथरा, त्रिनगर से सतेन्द्र शर्मा, मटिया महल से आसिम अहमद खान, मोतीनगर से राजेन्द्र नामधारी, मदिपुर (सु.) से जेपी पंवार, राजौरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, मटियाला से रघुविंदर शौकीन, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत, दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु,राजिंदर नगर से विनीत यादव, जंगपुरा से फरहद सूरी, मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर,महरौली से श्रीमती पुष्पा सिंह, देओली (सु.) राजेश चौहान, संगम विहार से हर्ष चौधरी, कोंडली (सु.) अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर से सुमित कुमार, कृष्णा नगर से गुरचरण सिंह राजू, सीमापुरी (सु.) से राजेश लीलोथिया, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इसराक खान, त्रिलोकपुरी (सु.) अमरदीप, गोकलपुर (सु.) से प्रमोद कुमार जयंत तथा करावल नगर से डॉ. पीके मिश्रा को टिकट दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^