कांग्रेस ने एन लोकेन सिंह को बनाया मणिपुर प्रदेश का अध्यक्ष
10-Sep-2021 11:43 PM 7413
नयी दिल्ली 10 सितंबर (AGENCY) कांग्रेस ने एन लोकेन सिंह को मणिपुर प्रदेश का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है और उनके सहयोग के लिए तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर अब तक काम कर रहे श्री सिंह को प्रदेश कांग्रेस का पूर्णकालिक दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों की मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल पद ग्रहण कर काम शुरू करने को कहा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^