कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को गुमराह कर फायदा उठाया: मुंडा
07-Nov-2023 10:58 PM 4763
मंडला, 07 नवंबर (संवाददाता) केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा आदिवासियों के हित और कल्याण के लिए काम करते हुए उनकी विकास, विरासत और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज से झूठ बोलकर उनका फायदा उठाया। श्री मुंडा ने यह बात मंडला जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। निवास में जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। उन्होंने निवास विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज से झूठ बोलकर उनका फायदा उठाया और उन्हें गुमराह कर हमेशा सत्ता हासिल करने का काम किया है। इसलिए आदिवासी समाज कांग्रेस के बहकावे में ना आए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^