कांग्रेस ने कभी नहीं दिया डा अंबेडकर को सम्मान : जयवीर
14-Apr-2025 10:55 PM 9498
लखनऊ, 14 अप्रैल (संवाददाता) संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज करते हुए कहा कि आज कुछ लोग संविधान की प्रति जेब में रखकर घूमते हैं। उन्होने कहा कि इनकी सरकार इतने वर्षों तक रही लेकिन इन्होंने कभी बाबा साहेब को सम्मान नहीं दिया। वहीं, भाजपा की सरकार ने बाबा साहेब की विरासत को सम्मान देने के लिए पंच तीर्थ का विकास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने समाज के दबे-कुचले, शोषित लोगों के लिए तमाम योजनाएं लागू की। उन्होंने स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर पूर्व की सपा सरकार को भी घेरा। उन्होने कहा कि लखनऊ में गेस्ट हाउस कांड को जिस राजनीतिक दल के रहनुमाओं ने अंजाम दिया। आज वही पिछड़े -दलितों का मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^