कांग्रेस ने किए बिहार, पंजाब के उम्मीदवार घोषित
22-Apr-2024 10:45 PM 2457
नयी दिल्ली 22 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने बिहार से पांच तथा पंजाब में लोकसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर सुरक्षित से सुन्नी हजारी, सासाराम सुरक्षित से मनोज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता ने कहा ने कि पंजाब के होशियारपुर सुरक्षित से सुश्री यामिनी गोमर तथा फरीदपुर सुरक्षित से श्रीमती अमरजीत कौर सोहेके को प्रत्याशी बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^