कांग्रेस ने किसानों की आय पर मांगा श्वेत पत्र
29-Dec-2022 07:52 PM 8612
नयी दिल्ली, 29 दिसम्बर (संवाददाता) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन असलियत यह है कि किसानों की आय बढ़ी नहीं बल्कि कम हुई है। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2016 में वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जाएगी लेकिन किसान की आय दोगुना होने की वजह घटी है। उनका कहना था कि इस दौरान मुद्रास्फीति को देखते हुए हिसाब लगाया जाए या 2018 के राष्ट्रीय सर्वेक्षण नमूने के हिसाब से देखें तो इन वर्षों में किसानों की आय कम हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^