कांग्रेस ने मुक्ति दिवस समारोह पर भाजपा के आरोपों को खारिज किया
10-Sep-2023 06:34 PM 6841
हैदराबाद 10 सितंबर (संवाददाता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी के उन आरोपों का खंडन किया है कि सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) 17 सितंबर को यहां मुक्ति दिवस समारोह को बाधित करने की साजिश रच रही है। श्री निरंजन ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने हैदराबाद रियासत के भारतीय संघ में शामिल के विलय के संघर्ष में भागीदारी की कमी के बावजूद 17 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए खुद को एकमात्र सक्षम पार्टी मानने के लिए भगवा पार्टी की आलोचना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^