कांग्रेस ने शाकुम्बरी दर्शन के साथ शुरु की 18 दिवसीय पदयात्रा
20-Dec-2023 09:58 PM 7056
सहारनपुर, 20 दिसंबर (संवाददाता) लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने बुधवार को प्रसिद्ध शाकुम्बरी देवी शक्तिपीठ से 18 दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज सुबह शक्तिपीठ पहुंचे और मां शाकुम्बरी की पूजा अर्चना की और काफिले के रूप में सहारनपुर नगर पहुंचे। प्रमुख नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस विधायक अराधना मोना मिश्रा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप निरवाल, प्रदेश सचिव अशोक सैनी, यूपी जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी सीपी राय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली, सहारनपुर नगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, पूर्व विधायक इमरान मसूद आदि शामिल रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^