कांग्रेस ने तेलंगाना को नष्ट कर आंध्र प्रदेश में मिला दिया: केसीआर
06-Nov-2023 11:19 PM 7491
देवराकादरा 06 नवंबर (संवाददाता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को आयोजित ‘आशीर्वाद सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने तेलंगाना को नष्ट कर आंध्र प्रदेश में मिला दिया। जब आंदोलन तेज़ हो गया तो मजबूरन कांग्रेस को तेलंगाना देना पड़ा। श्री केसीआर ने कहा कि संघ के शासकों ने हमारी परियोजनाएं रद्द कर दीं। बछावत ट्रिब्यूनल ने कहा कि इस क्षेत्र का बहुत विकास होता अगर इसे आंध्र प्रदेश में विलय नहीं किया गया होता। विलय के कारण इसे भारी नुकसान हुआ है। बछावत ट्रिब्यूनल ने जुराला परियोजना की 17 टीएमसी को यह कहते हुए मंजूरी दे दी कि हमें पानी की जरूरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^