कांग्रेस ने यमुना के पानी को राजस्थान लाने के लिए कोई काम नहीं किया: भजनलाल
02-Mar-2024 08:11 PM 6937
झुंझुनूं, 02 मार्च (संवाददाता) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यमुना जल समझौते को लेकर प्रदेश कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने यमुना के पानी को राजस्थान लाने के लिए कोई काम नहीं किया लेकिन हमने प्रदेश के हक का पानी मांगा और अब मिलेगा। श्री शर्मा ने यमुना जल समझौता होने के बाद झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में शनिवार को आयोजित जल समझौता धन्यवाद सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत राजस्थान में तीन पाइप लाइन आएगी। चौथी लाइन हरियाणा की होगी। यह समझौता हुआ है। क्या किसी प्यासे को पानी नहीं पिलाना चाहिए। किसी के घर से पाइप लाइन आएगी तो उसे भी कुछ देना पड़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^