कांग्रेस ने यूपी मे किये प्रदर्शन
19-Sep-2024 12:30 AM 4981
लखनऊ, 18 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 16 मंडलों पर ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किये। लखनऊ में शहीद स्मारक पर कांग्रेस महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी उप्र धीरज गुर्जर एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के संयुक्त नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मण्डलायुक्त के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^