कांग्रेस पार्टी को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए खातों से पैसे निकाले: कुमारी शैलजा
30-Mar-2024 08:59 PM 8618
सिरसा, 30 मार्च (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि देश की एक बड़ी राजनीतिक कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए इलेक्ट्रॉल बांड, टैक्स के जरिए खातों से पैसे निकाले गए हैं। इस समय पार्टी आर्थिक संकट से जूझ रही है। हमारा चुनाव हमेशा ही जनता लड़ती है अब भी जानता ही लड़ेगी। हमारी पार्टी के साथ जो इन्होंने किया है इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। कुमारी शैलजा शनिवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में बोल रही थी। कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे सिरसा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह करते हुए उनके पक्ष में नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के आवास पर जलपान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^