कांग्रेस प्रत्याशी ब्लेकमेल कांड के आरोपियों के साथ कर रहे प्रचार-देवनानी
11-Nov-2023 11:26 PM 6685
अजमेर 11 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले ब्लेकमेंल कांड के आरोपियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी न सिर्फ धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे बल्कि प्रचार भी कर रहे हैं। श्री देवनानी ने अजमेर में अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है की महिला सुरक्षा के दावे करने वाली कांग्रेस की कथनी और करनी में दिन-रात का अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि अजमेर के बहुचर्चित अश्लील फोटो ब्लैकमेल कांड के आरोपी नफीस चिश्ती के साथ कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने आज चुनाव प्रचार के दौरान दरगाह जियारत की जिससे कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति जग जाहिर होने के साथ ही यह भी साबित होता है कि कांग्रेस का हाथ आखिरकार किनके साथ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^