कांग्रेस राज में गरीबों के हक का पैसा कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया: ब्रजेश
25-Apr-2024 08:48 PM 9794
उन्नाव 25 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीबों के हक का पैसा कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ सरकार की योजनाओं को गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं को समर्पित किया। उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज की नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुये श्री पाठक ने कहा कि हम पार्टी देख कर चुनें, एक ओर भ्रष्टाचारियों व अपराधियों के संरक्षण वाली सपा है तो दूसरी तरफ विकसित भारत का संकल्प लेने वाली पार्टी भाजपा है। आप सब से अपील है कि भाजपा को चुने और साक्षी महाराज को एकतरफा जिता कर रिकॉर्ड बनाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^