कांग्रेस संगठन में आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि और हमेशा संगठन की बेहतरी के लिए होता है :ठाकुर
17-Aug-2024 11:18 PM 5297
रांची,17अगस्त (संवाददाता)झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नीति एवं सिद्धांतों की पार्टी है और संगठन में आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि और हमेशा संगठन की बेहतरी के लिए होता है। श्री ठाकुर ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल नेता पद पर डॉ. रामेश्वर उरांव के मनोनयन का स्वागत किया। उन्होंने नेतादद्वय के मनोनयन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काम करने का मौका देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के प्रति आभार जताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^