कांग्रेस सरकार की नाकामियों का जिक्र करेगी भाजपा: ठाकुर
19-Nov-2023 06:25 PM 5452
शिमला, 19 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा महिलाओं के सहयोग के बिना ना कोई सरकार बन सकती है ना कोई समाज आगे बढ़ सकता है और जब महिलाओं के सहयोग से सरकार बन भी जाती है तो उसको चलाने के लिए महिलाओं का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अनेक मुद्दों को लोकसभा की दृष्टि से बूथ स्तर तक ले जाएगा। चाहे वह मुद्दा प्रदेश सरकार की गारंटीयों का हो, कांग्रेस सरकार के दौरान महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और किसी भी प्रकार के मुद्दे जो महिलाओं से जुड़े हो उनको प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा कार्य करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^