कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बल्क ड्रग पार्कः चौहान
21-Nov-2023 08:21 PM 7859
ऊना, 21 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। यह कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसे कभी-कभी अपना कहने लगती है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही इसका पैसा आया। अन्यथा चुनाव से पूर्व इसका केवल प्रधानमंत्री ने शिलान्यास ही किया था। उद्योग मंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू में बल्क ड्रग पार्क के मुख्य कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। दोनों ने मिलकर मुख्य कार्यालय का शुभारंभ किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^