कांग्रेस सरकार क्षेत्र और विधायक देखकर जारी करती थी बजट-भजनलाल
28-Oct-2024 08:50 PM 4712
जयपुर, 28 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर दोगली नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी सरकार के समय क्षेत्र एवं विधायक देखकर बजट जारी होता था जबकि भारतीय जनता पार्ट (भाजपा) की सरकार अपने बजट में सभी 200 विधानसभाओं के लिए काम किया। श्री शर्मा सोमवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव प्रदेश कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम किया जाता है और उसने जो बजट पेश किया, उसकी क्रियान्विती के लिए कार्य भी किए। भाजपा सरकार ने पिछले दस महीने में भाजपा संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा कर दिया हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^