कांग्रेस सरकार में अपराधियों को संरक्षण का आरोप
22-Sep-2023 06:33 PM 2772
अलवर 22 सितम्बर (संवाददाता) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार में अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। श्री सावंत आज भिवाडी में भारतीय जनता पार्टी द्वारी जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दलित अपराध बढ़ गए हैं, गैंगरेप बढ़ गए हैं राजस्थान में अलवर पहले नंबर पर आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में साधु संतों और पुजारी की हत्या भी खुलेआम हो रही है। मंदिरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^