कांग्रेस सरकार में देश, प्रदेश के विकास पर विचार नहीं किया गया: शर्मा
15-Jan-2023 09:43 PM 6113
धार, 15 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि कांग्रेस ने देश और मध्यप्रदेश में लंबे समय तक राज किया, लेकिन उन्होंने देश, प्रदेश के विकास और गरीबों का जीवन बदलने के लिए कोई विचार नहीं किया। श्री शर्मा ने जिले के डही नगरपरिषद के चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कुक्षी और धरमपुरी में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर चुनाव प्रचार भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता का हक लूटने और जेब भरने का काम किया है। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार में विकास की नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की बातें ही होती थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^