कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक हालत ख़राब कीः ठाकुर
21-Sep-2023 11:43 PM 6972
शिमला, 21 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कांग्रेस पर प्रदेश के ऊपर क़र्ज़ का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि हमने पूर्ववर्ती वीरभद्र सिंह सरकार से कम कर्ज लिया तथा कोरोना के बाद भी हमने न प्रदेश का विकास रुकने दिया और न ही प्रदेश के लोगों के हितों के साथ समझौता होने दिया। श्री ठाकुर ने कहा कि हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का बजट श्री सिंह की सरकार के बजट का तीन गुना किया। जनहितकारी योजनाएं चलाई। कोविड प्रबंधन और वैक्सीनेशन में कम संसाधनों बाद भी अव्वल रहे। केंद्र सरकार ने हमारी उपलब्धियों के लिए हमें सराहा। इसके बाद भी आज कांग्रेस हम पर वित्तीय प्रबंधन कुप्रबंधन का आरोप लगा रही है। यह शर्मनाक विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को लज्जा आनी चाहिए। श्वेत पत्र दो तीन सरकारों की तुलना होती है। अगर सरकार की नियत साफ़ है, तो वह श्वेत पत्र लेकर आए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार श्री सिंह के समय का वित्तीय प्रबंधन पर भी श्वेत पत्र लाए और प्रदेश को बताए कि श्री सिंह ने पांच साल में 29 हज़ार 522 करोड़ का क़र्ज़ लिया और 10 हज़ार 24 करोड़ रुपये का क़र्ज़ चुकाया। सिंह सरकार ने 19 हज़ार 498 करोड़ रुपये का प्रभावी क़र्ज़ लिया था। दो साल से ज़्यादा समय तक कोरोना की महामारी से गुजरने के बाद भी हमने 30 हज़ार 59 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और 14 हज़ार 244 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया। हमारी सरकार ने मात्र 15 हज़ार 815 करोड़ रुपए का प्रभारीकर्ज लिया। कर्ज लेना और चुकाना आधुनिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा है। जब हम सत्ता में आये तो हमें लगभग 50 हज़ार करोड़ का क़र्ज़ विरासत में मिला था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^