कांग्रेस सरकार राजनीतिक विद्वेष की भावना से बदल रही है भाजपा सरकार के निर्णयः बिंदल
02-Nov-2023 06:32 PM 8562
शिमला, 02 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा लिए गए सभी अच्छे निर्णयों को राजनीतिक विद्वेष की भावना से बदल रही है जिसका बड़ा दुष्परिणाम प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह बात आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। डॉ बिंदल कहा कि स्कूलों को बंद करना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को बंद करना, पटवार सर्कल, तहसील ऑफिस, पीडब्ल्यूडी, आईपीएच, बिजली बोर्ड के दफ्तर, एसडीएम के दफ्तर और कॉलेज इत्यादि को बंद करना केवल और केवल राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से लिए गए अदूरदर्शी निर्णय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^