कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष का फैसला आलाकमान पर छोड़ा
05-Dec-2023 08:46 PM 6788
जयपुर 05 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को यहां बैठक हुई जिसमें नेता प्रतिपक्ष का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। जिसमें निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई विधायक शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा एवं पार्टी पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा एवं मधुसूदन मिस्त्री भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^