कांग्रेस विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल
29-Mar-2024 06:52 PM 10136
भोपाल, 29 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश की चर्चित छिंदवाड़ा संसदीय सीट कांग्रेस से छीनने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति के बीच आज कांग्रेस विधायक कमलेश शाह यहां भाजपा में शामिल हो गए। छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक श्री शाह भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^