कांग्रेस यूपी विस चुनाव को लेकर संजीदा: अजय राय
28-Nov-2024 09:57 PM 9118
आजमगढ़ 28 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी पूरी तरह संजीदा है और आने वाले दिनो में जनसमस्यायों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करते दिखेंगे। शिक्षक नेता पंचानन राय की 82वीं जयंती के मौके पर नेहरु हाल में आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव के बाद संगठन को और मजबूत किया जायेगा। आने वाले दिनों में कांग्रेस के कार्यकर्ता 2027 की चुनाव की तैयारी को लेकर प्रत्येक जन समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष करते दिखेंगे। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संभल की घटना सरकार की एक सुनियोजित साजिश थी। जिस तरह सर्वे करने गई टीम के साथ चल रहे लोग नारेबाजी करने के साथ-साथ गालियां दे रहे थे। इसे समझा जा सकता है कि यह घटना सुनियोजित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^