कांग्रेस युवाओं के मान सम्मान और स्वाभिमान को बनाए रखने संकल्पित: अरुण
14-Nov-2023 07:54 PM 8947
खरगोन, 14 नवंबर (संवाददाता) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक अरूण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के युवाओं के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को बनाए रखने के लिये कांग्रेस कृत संकल्पित है। श्री यादव ने आज अपने छोटे भाई कांग्रेस प्रत्याशी सचिन यादव के समर्थन में ग्राम मिर्जापुर, दोगावा, कोगावा, बाडी, खमलाय, पिपलगोन, भटयाण बुजुर्ग और बरसलाय में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया। आधुनिक भारत के शिल्पकार पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्री यादव ने उनका पुण्य स्मरण कर उन्हें अपनी पुष्पांजलि भी अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^