कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए: पुष्कर
02-May-2025 08:40 PM 5247
देहरादून, 02, अप्रैल (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान, अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघऩ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नैनीताल में नाबालिक पीड़िता के साथ हुई घटना पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने जिला प्रशासन, नैनीताल को निर्देश दिये कि पीड़िता की देखभाल एवं उनके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी देने और अफ़वाह फैलाने वालों की तत्काल पहचान कर, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि और राज्य की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^