कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी तीसरी बार मोदी सरकार :बाबूलाल मरांडी
09-Jul-2024 07:42 PM 4374
रांची,09 जुलाई (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज धनबाद में कार्यकर्ता सम्मान एवम विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा केलिए जूझता है ,संघर्ष कार्य है।जनता से संवाद करता है,रोज रोज होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाता है।कहा कि ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है।इनका मान सम्मान बढ़ाना नेतृत्व का कर्तव्य है। श्री मरांडी ने कहा कि आज तीसरी बार मोदी सरकार यह महान और ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है।कहा कि अब कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है। राज्य की भ्रष्ट,निकम्मी ठगबंधन सरकार से मुक्ति दिलाना। उन्होंने कहा कि यह धोखेबाज सरकार है जिसने युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता का वादा कर वोट तो प्राप्त किया लेकिन सत्ता में आते ही भुला दिया। सदन में मुख्यमंत्री ने 5लाख नौकरी देने ,बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन नौकरी देने के नाम पर नौकरियों की बोली लगाई गई। प्रश्न पत्र लाखों में बेचे गए। जेपीएससी जेएसएससी की सभी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। आज युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^