कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-भजनलाल
20-Aug-2024 11:06 PM 4811
जयपुर 20 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता को ऊर्जावान एवं पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा है कि इन कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार की दिशा में जा रहा था लेकिन इसके बाद वो दौर शुरू हुआ जब जनसंघ की स्थापना हुई और देशवासियों ने जनसंघ की विचारधारा पर विश्वास जताकर देश को एक नई दिशा प्रदान की। भाजपा के सदस्यता अभियान में आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की जा रही है। इसके बाद जिला, मंडल और बूथ स्तर पर चरणबद्ध तरीके से कार्यशाला की जाएगी और सदस्य बनाने के अभियान की शुरूआत की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^