कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है-राठौड़
08-Sep-2024 11:51 PM 2643
उदयपुर 08 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को भी सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है। एक दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे श्री राठौड़ ने सुखाडिया विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, गुरूद्वारा, विद्यालय, महाविद्यालय सहित बड़े प्रतिष्ठानों में जाकर भाजपा की सदस्यता अभियान के प्रति लोगों को जानकारी देनी है और भाजपा की रीति-नीति बताते हुए सदस्यता दिलवानी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^