कल मनाया जाएगा 7वां आयुर्वेद दिवस
22-Oct-2022 09:26 PM 9012
नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (संवाददाता) सातवां आयुर्वेद दिवस कल 23 अक्टूबर को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि मुख्य समारोह राष्ट्रीय राजधानी में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे। इस अवसर पर आयुष, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^