विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
कल सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में प्रियंका, जनसभा को करेंगी संबोधित
Zuber Ansari
India
20-Jul-2023 11:26 AM
3342
ग्वालियर, 20 जुलाई (संवाददाता) कांग्रेस की शीर्षस्थ नेत्री और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 'जन आक्राेश रैली' को संबोधित करेंगी। ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस के प्रभुत्व को कायम रखने के उद्देश्य से हो रही इस रैली को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी का दावा है कि श्रीमती वाड्रा की इस रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि श्रीमती वाड्रा का ये दौरा अभूतपूर्व होने वाला है। रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्री सिंधिया के कांग्रेस छोड़ कर जाने के बाद से पार्टी के लिए श्री सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी दोनों एक ही हैं और दोनों ही कांग्रेस के निशाने पर हैं। श्रीमती वाड्रा कल अपने प्रवास की शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ करेंगी। इसके बाद वे मेला मैदान पर रैली को संबोधित करेंगी। सभा में इस अंचल के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों से भी नेता और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस की एक टीम और क्षेत्र के नेता रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में यहां जुटे हुए हैं। अनेक प्रदेश पदाधिकारी यहां पहुंच चुके हैं और कल तक और पदाधिकारी यहां आ जाएंगे। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं और राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटों में से ग्वालियर चंबल अंचल में विधानसभा की 34 सीट हैं। ग्वालियर कांग्रेस के लिहाज से प्रदेश के बेहद अहम क्षेत्रों में से एक है। ग्वालियर की छह विधानसभा सीटों में से चार कांग्रेस के खाते में हैं। शेष दो सीटें भाजपा के पास हैं, जिनके दोनों विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर और भारत सिंह कुशवाह राज्य सरकार में मंत्री हैं। श्री तोमर पहले कांग्रेस में ही थे, लेकिन साल 2020 में वे श्री सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मौजूदा सरकार में मंत्री बनाया गया था।...////...
«
राजनीतिक सभ्यता कायम रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की, विपक्ष का किया अपमान : प्रियंका
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
भोपाल
ग्वालियर
»
प्रियंका 21 जुलाई को ग्वालियर में जनसभा लेंगी
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
kal-sindhiya-ke-gadhah-gvaaliyar-men-priyamkaa-janasabha-ko-karengee-sambodhita
/kal-sindhiya-ke-gadhah-gvaaliyar-men-priyamkaa-janasabha-ko-karengee-sambodhita
कल सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में प्रियंका, जनसभा को करेंगी संबोधित
ASPX: POST