कलराज मिश्र ने किये विंध्यवासिनीदेवी के दर्शन
20-Oct-2023 08:00 PM 3760
विंध्याचल (मिर्जापुर)20 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज यहां विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर पूजन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राजस्थान के राज्यपाल के यहां आने से पहले सारे धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां कर ली गई थी। सारा धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल के पुरोहित रत्नाकर मिश्र एवं उनके सहयोगी पुरोहित पंडा की टीम द्वारा सम्पन्न कराया गया। उन्होंने पूरे विधि-विधान से किया मां की अभ्यर्थना कर देवी से मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। उनके आगमन से पहले पूरे मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया था। जिले का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^