कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर लगाया भ्रष्ट्राचार का आरोप
15-Nov-2023 09:58 PM 5350
सिवनी, 15 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर भ्रष्ट्राचार का आरोप हुए कहा कि आज प्रदेश भ्रष्टाचार में पूरे देश में नंबर वन है, ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार की पूरी व्यवस्था बनी हुई है। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। श्री कमलनाथ ने जिले के सरेखा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, महिलाएं, युवा सब परेशान हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। उन्होंने कहा कि आज आपके बीच में आकर मुझे बहुत ख़ुशी है और आपके जो उम्मीदवार है वो मेरे प्रीतिनिधि भी है। आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है भाजपा ने प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^