कमलनाथ ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' के बहाने बोला भाजपा संगठन पर हमला
22-Sep-2023 02:01 PM 1797
भोपाल, 22 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने इन दिनों प्रदेश में चल रही भारतीय जनता पार्टी की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के बहाने पार्टी के संगठन पर हमला बोलते हुए आज आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का बस चले तो वे इन झूठी यात्राओं को बीच में ही बंद करा दें। श्री कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जितना आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है, उतनी ही राज्य में भाजपा की हार की आशंका दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दरी झटकारने, बिछाने और उठाने वाले स्थानीय भाजपा कार्यकताओं का थोड़ा भी बस चले, थोड़ा भी जोर चले तो वो इन झूठी भाजपाई यात्राओं को बीच में ही ख़त्म करा दें। कर्मठ कार्यकर्ता झूठी घोषणाओं और भाषणों से ऊब जाने के बाद भी बेबस हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^